छात्र छात्राओं ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
13 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरण सिह सरारी) आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज के०जे०एम० सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक कैलाश चंद्र जोशी ,अध्यक्ष चंद्रा जोशी , प्रधानाचार्य महेश जोशी उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता , पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा , पूर्व मंडी चेयरमैन के० डी० गहतोड़ी , गौरव वर्मा ने किया । इसी के साथ विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी छात्र-छात्राओ को आज़ादी का अमृत महोत्सव की जानकरी देते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का अर्थ है “स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करना।” भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत 12 मार्च 2021 को की थी। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और उपलब्धियों के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है।पूर्व विधायक द्वारा सभी को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरुक किया गया।