-->

search ad

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान रैली निकाली।

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान रैली निकाली।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर में स्थित श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के छात्र-छात्राओं, शिक्षणगणों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर "हर घर तिरंगा" अभियान रैली निकाली, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नगर के सभी लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। नानकमत्ता में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्राचार्य डॉ० सीता मेहता के नेतृत्व में शनिवार प्रातः 10 बजे महाविद्यालय प्रांगण से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली श्री गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से होकर मुख्य बाजार नानकमत्ता से वापस महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों ने भारत माता की जय एवं अन्य देशभक्ति नारे लगाए। इस दौरान आमजन द्वारा भी देशभक्ति के नारे लगाए गए व तालियां बजाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस रैली के दौरान महाविद्यालय के एनएसएस छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा देश-भक्ति, जनसेवा का संदेश देते हुए जनता की सेवा हेतु तत्पर हैं, यह संदेश भी नारों के माध्यम से जन-सामान्य को दिया। जनसेवा से देश भक्ति करने के उद्देश्य से छात्र-छात्रों ने अपनी प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया। इस मौके पर डॉ० इंदु बाला, डॉ० मनिंदर सिंह गुलाटी, अमृतपाल कौर, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज सिंह बोहरा, डॉ० राजेश कुमार सिंह, डॉ० सरस्वती भट्ट, ज्योति, मनोज कुमार, तेज प्रकाश जोशी, कवीन्द्र सिंह बोरा, अफ्शा खान, रोशन कुमार, हरविंदर सिंह, वर्षा सक्सेना, आरती राना, कामिनी राना, रश्मि सारथी, नीमा गोस्वामी, दुर्गानाथ गोस्वामी, भूप सिंह समेत दर्जनो लोग रैली में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन