मोटरसाइकिलो के भूलवंश बदले जाने की गुत्थी नानकमत्ता पुलिस ने सुलझायी।
15 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)आज सोमवार नजमुल शाकिब पुत्र इसरार मियाँ निवासी अमरिया पीलीभीत उ०प्र० अपनी डिस्कवर मोटर साईकिल यू०पी०26-क्यू-4252 पर बाउली साहिब अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आए थे। घूमने के बाद देखा तो बाऊली साहिब की सीढ़ियों के पास से नजमुल की मोटरसाईकिल ग़ायब थी। इसकी सूचना नजमुल ने थाना नानकमत्ता को दी जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना नानकमत्ता पुलिस मोके पर पहुँची। मोके से वादी की मोटरसाईकिल के ज़ेसी दूसरी डिस्कवर गाड़ी यू०के०-06ए बी-9963 बरामद हुई। उक्त मोटरसाईकिल की डिटेल निकालकर वाहन स्वामी से सम्पर्क किया तो जानकारी हुई के उक्त मोटरसाइकिल कोई उनका रिस्तेदार ऋषि कपूर पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी बंजलिया पटिया, खटीमा किसी काम से लेकर गए थे जो गलती से किसी और की मोटरसाईकिल लेकर आ गए है।थाना नानकमत्ता बुलाकर दोनो वाहन स्वामियों की मोटर साइकिल एक दूसरे से बदलवाकर सुपुर्द की गयी! दोनो वाहन स्वामी ख़ुशी-ख़ुशी थाने से विदा हुए।