चौहरे हत्याकाण्ड में शामिल शातिर बदमाश सचिन सक्सैना न्यायिक अभिरक्षा में, हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का हसिया कराया बरामद।
17 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) 28 दिसम्बर 2021 को अरोपितगण 24 वर्षीय रानू रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी निवासी शिशुमंदिर वाली गली गुरुद्वारा रोड थाना नानकमत्ता,विवेक वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी वार्ड न०-12 रुद्रपुर, मुकेश शर्मा उर्फ राहुल पुत्र तुलसी राम निवासी सुभाष कालोनी वार्ड न०-14 रुद्रपुर, 32 वर्षीय सचिन सक्सेना पुत्र स्व० राजकुमार सक्सेना निवासी वार्ड न०-2 शिव कालोनी नौगवा ठग्गू खटीमा ने एक साथ मिलकर के अपराधिक षडयन्त्र रचकर लूट करने के उद्देश्य से 28 वर्षीय अजय रस्तोगी उर्फ अंकित रस्तोगी निवासी वार्ड नं०-6 खटीमा रोड नानकमत्ता, 24 वर्षीय उदित रस्तोगी निवासी कस्बा व थाना शाही जिला बरेली उ० प्र०, आशा देवी पत्नी शिवशंकर रस्तोगी वार्ड नं०- 6 खटीमा रोड थाना नानकमत्ता व सन्नो देवी पत्नी हजारी लाल निवासी कस्बा व थाना शाही जिला बरेली की बडी बेहरहमी से धारधार हत्यारो से गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। जिस सम्बन्ध में नानकमत्ता में मुकदमा एफ०आई०आर० न०- 351/22 धारा 302/201 / 394/34/120 बी भा०द०वि० पंजीकृत हुआ था। थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा चोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए आरोपितों में रानू रस्तोगी, विवेक वर्मा, मुकेश शर्मा उर्फ राहुल सहित तीनो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लैड, कार आदि को बरामद कर आरोपितो को जिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया था। जबकी चौथा अरोपित सचिन सक्सैना फरार हो गया था। थाना किछौना जिला हरदोई उ०प्र० में पुलिस के साथ हुई मूठभेड में अरोपित सचिन सक्सैना को गिरफ्तार कर मुकदमा एफ०आई०आर० न०-154/22 धारा 307 भा०द०वि० व मुकदमा एफ०आई०आर० न०-155/223/25/27 आर्म्स एक्ट में जिला कारागार हरदोई में भेज दिया गया था। थाना नानकमत्ता पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए तलबी आदेश पर बीते मंगलवार को अरोपित सचिन सक्सैना को माननीय न्यायालय खटीमा में तलब कर रिमाण्ड प्राप्त कर जिला कारागार हल्द्वानी निरुध किया गया था। माननीय न्यायालय खटीमा से एक दिन का पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड (पीसीआर ) प्राप्त कर आज बुधवार को थाना नानकमत्ता लाकर पूछताछ करने के उपरान्त आरोपित सचिन सक्सैना की निशानदेही पर डियूडी मोड के पास झाडियो से हत्या में प्रयुक्त एक आला कत्ल लोहे का हसिया बरामद किया गया। इस हसिये से आरोपितों द्वारा अंकित की माता आशा देवी व नानी सन्नो देवी की गला रेत कर हत्या की गयी थी।इसके उपरांत बरामदगी कर सचिन सक्सैना को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।आरोपित के अपराधिक इतिहास में मुकदमा एफ०आई०आर० न०-351/21 धारा 302/201 / 394/34/120B भा०द०वि० थाना नानकमत्ता,मुकदमा एफ०आई०आर० न०-154/22 धारा 307 भा०द०वि० थाना कछौना जिला हरदोई,मुकदमा एफ०आई०आर० न० 155/223/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कछौना जिला हरदोई,मुकदमा एफ०आई०आर० न०-314/19 धारा 398/402/411/419/420/467/468/471 भा०द०वि० थाना कृष्णानगर जिला लखनऊ,मुकदमा एफ०आई०आर० न०-318/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कृष्णानगर जिला लखनऊ,मुकदमा एफ०आई०आर० न०-712/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कृष्णानगर जिला लखनऊ,मुकदमा एफ०आई०आर० न०-250 /20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कृष्णानगर जिला लखनऊ,मुकदमा एफ०आई०आर० न०-250/15 धारा 394/411/120 B भा०द०वि० थाना तालकटोरा जिला लखनऊ,
मुकदमा एफ०आई०आर० न०-270/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तालकटोरा जिला लखनऊ,मुकदमा एफ०आई०आर० न०-25/16 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना तालकटोरा जिला लखनऊ सहित दस मुकदमे दर्ज है।पीसीआर व बरामदगी पुलिस टीम में नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव,उ०नि० जावेद मलिक,का० नवनीत कुमार, का० मोहन गिरी,का० प्रकास आर्य आदि शामिल रहे।