बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व।
18 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) के०जे०एम०सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया । श्री कृष्ण , राधा और यशोदा की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम में नन्हे मुंन्हे बच्चों ने अपने अन्दाज़ में श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य महेश जोशी ने जन्मास्टमी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। उप प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों को अपनी संस्कृति ओर परंपरा की जानकरी मिलती है । इस मौक़े पर को ओर्डीनेटर ललिता भट्ट, हेमा उप्रेती, इंदु चूफ़ाल, ममता पनतोला, दीपा , कला अटवाल, लता जोशी , बसंती सम्मल, व अन्य स्टाफ़ मौजूद रहे।