फर्जी वकील के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया, पुलिस ने बयान देने के लिए बुलाया।
20 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(अनिल सागर) थाना पुलिस ने फर्जी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने में बयान देने के लिए उसके ऑफिस के बाहर नोटिस चस्पा किया है, पुलिस ने फर्जी वकील को वयान देने के लिए थाने में बुलाया है, पुलिस द्वारा दी गयी तारीख पर बयान दर्ज नहीं कराये तो पुलिस अगली कार्यवाही करेगी। जानकारी के अनुसार खटीमा रोड निवासी राजू उर्फ राजीव सक्सेना पर नानकमत्ता के ही कुलविंदर सिंह ने फर्जी वकील बताकर कुलविंदर से 4 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था, 3 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी राजीव सक्सेना घर से फरार है, थाना पुलिस कई दिन से उसको बयान लेने के लिए फोन कर रही थी,पुलिस में बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आया, जिससे मजबूर होकर पुलिस को उसके खटीमा रोड के ऑफिस में नोटिस चस्पा करना पड़ा, नोटिस चस्पा होने के बाद पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है, वही वादी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मेरे मुकदमा दर्ज होने के बाद राजीव सक्सेना ने उसके खिलाफ पुलिस में एक फर्जी शपथ पत्र पेश किया है, जिसकी मैंने जांच की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर एसएसपी उधम सिंह नगर व थाना अध्यक्ष और पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा से की है, इसका शिकायती पत्र मेरे द्वारा डाक द्वारा भेजा गया है, राजीव सक्सेना के मुकदमे की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही के तहत नोटिस चस्पा किया गया है।