नानकमत्ता के पूर्व थानाध्यक्ष के०सी० आर्या को दी गई विदाई।
21 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)नानकमत्ता थाने के पूर्व थानाध्यक्ष के०सी० आर्या के रुद्रपुर स्थानांतरण होने के बाद थाना परिसर में थाना स्टाफ व व्यापारियों, एवं पत्रकारों ने उनका विदाई सम्मान किया। सम्मान समारोह वर्तमान थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव के कार्यालय में किया गया। इस दौरान पूर्व थाना अध्यक्ष के०सी० आर्या को फूल मालाओं के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने कहा कि पूर्व थाना अध्यक्ष का कार्यकाल बेहतरीन रहा है, और मैं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करता हूं, नगर के व्यापारी दिनेश रस्तोगी ने के०सी० आर्या का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, श्री रस्तोगी ने कहा कि आर्या नगर में हुए चौहरे हत्याकांड का खुलासा करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई है, इसके साथ ही व्यापारियों के साथ उनका सामंजस्य बना रहा, और उन्होंने बिना भेदभाव के लोगों के साथ न्याय किया। और किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा, वहीं पूर्व थानाध्यक्ष के०सी० आर्या ने अपने सम्मान में रखी विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि थाना स्टाफ एवं व्यापारियों का में तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे आज बधाई समारोह में सम्मान दिया, वही पत्रकारों की तरफ से भी पूर्व थाना अध्यक्ष को डायरी देकर सम्मानित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र तिवारी, प्रवेश सिंह राणा, हरिमोहन सिंह राणा,अनिल सागर, गुरबख्श सिंह काका,चरनसिंह सरारी आदि शामिल थे, वही थाना परिसर में सम्मानित करने वालों में थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रकाश जोशी, प्रकाश आर्य, नवनीत कुमार, के साथ ही व्यापारी काशीराम सागर आदि शामिल थे।