-->

search ad

भारतीय मजदूर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिवर लगाया गया।

भारतीय मजदूर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिवर लगाया गया।



नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) आज हिमालय चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले भारतीय मजदूर किसान  संगठन के सहयोग से ओर राज्य अध्यक्ष ए के पाराशर एवम सभी टीम के सहयोग से ग्राम जंगल जोगिठेर मे मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 बीमार लोगों  का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे मरीजों को मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई गई और उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।शिविर में सभी दवाओं को भरतीय मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गया।  कुछ दवाइयां कमल मेडिकल स्टोर बनबसा द्वारा दवाइयों को देकर सहयोग किया गया। डॉ० के०के० चंद्रा के निर्देशन एवम  अगुवाई में सभी मरीजों का इलाज किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के निदेशक ए०के० पाराशर , महासचिव कमल सिंह, राज्य मीडिया प्रभारी हरेंद्र प्रसाद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे और ए०के० पराशर ने सभी साथियो का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन