फर्जी वकील के खिलाफ मुकदमा कराने वाले पीड़ित युवक ने एक ओर दी तहरीर ।
25 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(अनिल सागर) पीड़ित युवक ने अरोपी द्वारा झूठा शपथ पत्र देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देते हुए जांच की मांग की गई है।पुलिस ने तहरीर लेकर जांच की मांग करने की बात कही है,पीड़ित युवक कुलविंदर का आरोप है कि उसने 23 जुलाई को खटीमा रोड निवासी राजीव सक्सेना उर्फ राजू के खिलाफ अपने आप को वकील बता कर करीब 4 लाख रूपये की ठगी करने का आरोप लगाया था।पुलिस ने जांच के आधार पर 4 अगस्त को राजीव सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।कुलविंदर सिंह का अरोप है कि राजीव सक्सेना ने मेरे नाम से फर्जी शपथ पत्र बनाकर तैयार किया और जिसमें मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर दिये गये, और साथ ही मेरे बैक डेट में फर्जी हस्ताक्षर कर नोटरी कराई गई है, जिसमें वकील द्वारा नोटरी फर्जी की गई है, इसके अलावा दो गवाहों के हस्ताक्षर भी पुराने डेट के स्टांप पर कराए गए हैं, कुलविंदर सिंह ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में फर्जी स्टांप की जांच की मांग की गई है, साथ ही आरोप लगाया है कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर पुलिस की जांच को गुमराह करने का प्रयास किया गया है, पुलिस ने कुलविंदर सिंह की तहरीर पर जांच करने की बात कही है।