श्रद्धालुओं की ट्रेक्टर ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर,आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मौत,तीन दर्जन घायल।
28 अगस्त, 2022
Edit
किच्छा:(चरनसिंह सरारी) किच्छा क्षेत्र के सिरसा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आयी है। सितारगंज रोड पर सिरसा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक टैक्टर ट्राली को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब छह लोगों के मरने की खबर है।जबकि लगभग 3 दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु आज सुबह टैक्टर ट्राली में सवार होकर शक्तिफार्म से सिरसा होते हुए सितारगंज की ओर उत्तमनगर गुरुद्वारे जा रहे थे। बताया जाता है कि सिरसा मोड़ और उत्तम नगर गुरूद्वारा के पास बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि लगभग 3 दर्जन श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। भीषण हादसे के दौरान सड़क पर खून ही खून फैल गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पीआरओ नसीम अहमद तथा स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों को चिकित्सालय पहुंचाया। दर्दनाक हादसे में करीब छह लोगों के मरने की खबर है। जबकि तीन दर्जन भर घायल बताये जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सुरेश गंगवार ने घटना पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।खबर मिलते ही मोके पर सितारगंज विधायक प्रतिनिधि भी पहुँच गए और राहत कार्यो में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक घटना का पूर्ण विवरण जुटाया जा रहा है।