-->

search ad

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिनिधि आये आगे-भास्कर सम्मल ग्राम प्रधान संघ प्रदेशाध्यक्ष उत्तराखंड

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिनिधि आये आगे-भास्कर सम्मल ग्राम प्रधान संघ प्रदेशाध्यक्ष उत्तराखंड


नानकमत्ता: (चरनसिंह सरारी) आज ग्राम पंचायत बलखेड़ा में ग्राम प्रधान बलखेड़ा एवम ग्राम प्रधान डियूडी द्वारा सयुक्त रूप से बलखेडा स्पोर्ट्स क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता का  प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने  फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार राणा ने सभी क्षेत्रवासियों से वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु अपील की।वही बोलते हुए ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए जिससे कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सके और आगे बढ़ सके। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान डियूडी पोस्टमैन सिंह राणा ,ग्राम प्रधान किशनपुर बलवीर सिंह राणा ,कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ,उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ,अभिषेक राणा, पीयूष राणा, अक्षय राणा, साहिल राणा, प्रशांत राणा, अक्षर राणा, समीर राणा, रोहित राणा, अभिषेक राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन