सिडकुल की एचपीसीएल कंपनी में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।
27 अगस्त, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)बीते बृहस्पति वार को वादी राघवेंद्र प्रताप सिंह एचपीसीएल कंपनी सिडकुल सितारगंज द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र बावत 22 अगस्त की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा कंपनी में घुसकर स्टोर रूम का ताला तोड़कर स्टोर रूम से 03 एल०ई०डी०,6 कॉपर प्लेट्स आदि कीमती सामान चुरा ले जाने के संबन्ध में थाना सितारगंज पर एफआईआर न० 348/2022 U/S 380/457 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, बरामदगी व अभियुक्तगणों की तलाश हेतु क्षेत्राधिकारी सितारगंज व प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निर्देशन में तथा उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गयी, उक्त गठित टीम द्वारा 26 अगस्त को दिन में लगभग साढ़े चार बजे मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों को नकुलिया चौराहे में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान से गिरफ्तार किया गया।आरोपितों ने अपने नाम 20 वर्षीय शाहिद उर्फ सिम्मी पुत्र वसीम निवासी ग्राम खीरी, तहसील लखीमपुर थाना खीरी जिला लखीमपुर खीरी, उ०प्र०,19 वर्षीय साजिद पुत्र अब्दुल शमी निवासी वार्ड नं० 11, मस्जिद वार्ड, पोस्ट व थाना मैलानी, जिला लखीमपुर खीरी उoप्रo,आकिब पुत्र रियासत अली निवासी वार्ड नं0 7 मौहल्ला काली मन्दिर, पोस्ट व थाना मैलानी, जिला लखीमपुर खीरी, उ०प्र० बताये।पुलिस पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने बताया कि हम तीनों ही एचपीसीएल कम्पनी में सतवन्त कान्ट्रेक्टर के अन्डर में बिजली का काम करते हैं। कुछ दिन पहले कम्पनी में नया सामान आया था, जो स्टोर में रखवाया था। हम तीनों ने देखा कि काफ़ी एलसीडी टीवी आदि कीमती सामान आया है इसलिये मिलकर प्लान बनाया।ओर शाहिद लखीमपुर खीरी से अपने किसी जानने वाले से 1-2 दिन के लिये किराये पर एक अल्टो कार मांग कर लाया और फिर 2-3 दिन पहले रात के समय हम तीनों सिडकुल में पेट्रोल पम्प पर पहुंचे जहां पर हमने अपनी गाड़ी खड़ी की और पैदल-पैदल एचपीसीएल कम्पनी पहुंचे। कम्पनी की बाउण्ड्री वाल की टिन काटकर रेंग-रेंगकर कम्पनी के अन्दर घुसे और अन्दर घुसकर स्टोर रूम का ताला तोड़कर कम्पनी से एल0ई0डी0 टीवी, कॉपर प्लेटें आदि बाउण्ड्री के बाहर इकट्ठा किया और फिर कार के पास गये और कार लाकर सामान उसमें रखकर हम वापस सितारगंज आ गये और सारा माल अपने कमरे में रख दिया। गिरफ्तारशुदा आरोपितों की निशानदेही पर उनके कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी किया माल बरामद किया गया तथा आरोपितों को उनके जुर्म धारा 380/457/411 आईपीसी से अवगत कराते हुए हस्बकायदा गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया।ओर आरोपितों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।आरोपियों से समान
एक LG LED TV 108 Cm,दो LG LED TV 80cm, एक HP HD Monitor 47 Cm,एक HP 24 FW Display, छः कॉपर प्लेट्स (प्रत्येक लगभग 10 कि०ग्रा० वजनी)बरामद हुआ।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ०नि० चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिडकुल थाना सितारगंज,का० राजेंद्र गोस्वामी, चौकी सिडकुल थाना सितारगंज,का० कपिल कुमार, चौकी सिडकुल थाना सितारगंज,का० कमल नाथ गोस्वामी, चौकी सिडकुल थाना सितारगंज आदि शामिल रहे।इधर पुलिस ने सतवंत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, कांट्रेक्टर एचपीसीएल द्वारा श्रमिकों का पुलिस सत्यापन ना कराए जाने पर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 83 पुलिस एक्ट में 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला।