-->

search ad

दो अवैध शराब भट्टियों से अलग-अलग 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,दो आरोपी मौके से फरार।

दो अवैध शराब भट्टियों से अलग-अलग 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,दो आरोपी मौके से फरार।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व कसीदगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इस  क्रम में थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सितारगंज  के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की कमीदगी व विक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  बीते सोमवार को उ०नि० कविन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी सरकड़ा कोतवाली सितारगंज द्वारा मय हमराही कर्मियों के अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर ग्राम गोविन्दपुर नदी के किनारे से आरोपी जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज उम्र 60 वर्ष को अवैध कच्ची शराब की कसौदगी करते मय शराब बनाने के उपकरणों के गिरफ्तार किया गया व मौके पर अवैध कच्ची शराब कसीदगी हेतु तैयार लहन लगभग 500 लीटर को नष्ट किया गया तथा मौके पर आरोपी दीवान सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर फरार होने में सफल रहा। जिस सम्बन्ध में गिरफ्तार आरोपी जीत सिंह व फरार आरोपी दीवान सिंह के विरूद्ध थाना सितारगंज में एफआईआर न० 363/2022 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। तथा ग्राम गोविन्दपुर नदी किनारे दूसरी जगह पर छापेमारी करने पर आरोपी सुख्खा सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर को अवैध कच्ची शराब कसीदगी करता देखा गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश देने पर उक्त आरोपी व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा। मौके पर अवैध कच्ची शराब की कसीदगी हेतु चलाई गयी भट्टी को बूझाकर मौके से शराब बनाने के उपकरण कब्जे में पुलिस ने लेते हुए तथा मौके पर कच्ची शराब बनाने हेतु प्रयुक्त लहन लगभग 400 लीटर को नष्ट किया गया तथा बरामद भट्टी को कब्जे में पुलिस ने लेकर थाने में दाखिल किया।  जिस सम्बन्ध में फरार आरोपी सुक्खा सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर के विरुद्ध थाना हाजा पर एफआईआर न० 364/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। दोनों अवैध शराब भट्टियों से अलग-2 लगभग 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी जीत सिंह को मय बरामद कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के माननीय न्यायालय में पेश किया गया। तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० कविन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी सरकडा कोतवाली सितारगंज,का० बलवन्त सिंह,का० राजेन्द्र गिरी, का० मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन