-->

search ad

सदिग्ध व्यक्ति चाकू के साथ गिरफ्तार।

सदिग्ध व्यक्ति चाकू के साथ गिरफ्तार।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में बीते सोमवार की मध्यरात्रि चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान सिडकुल क्षेत्र में फेस 2  के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिसकी जमा तलाशी में पहनी पैंट की दाहिनी जेब से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम जीवन आर्य पुत्र दीवान राम निवासी पहाड़ी  उकरौली थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर बताया। उस व्यक्ति को धारा 25 (1-बी) (बी) आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध कोतवाली सितारगंज  में एफआईआर न० 365/2022 धारा 25 (1-बी) (बी) आयुध अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराकर न्यायिक अभिरक्षा में सब जेल हल्द्वानी भेजा गयाl पकड़ने वाली पुलिस टीम मेंउप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिडकुल, सितारगंज,का० कमल नाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन