बाढ़ पीड़ितों के लिए मानवता की मिसाल.बने सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी।
18 सितंबर, 2022
Edit
तहसीलदार ने खुद खाया बाढ़ पीड़ितों के साथ खाना।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज शक्तिफार्म में भारी बारिश के बाद बाढ़ की तबाही देखने को मिली। जहां एक और कई अधिकारी जनता से कोसों दूरियां बना कर चलते हैं तो वहीं सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने सबका दिल जीत लिया, यहां देर रात सितारगंज तहसीलदार ने लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई बल्कि लोगों के साथ बैठकर खाना भी खाया, और उन्हें एहसास दिलाया कि प्रशासन भी इस परेशानी में उनके साथ है कई लोगों ने इस आपदा से अपने घर का सामान अपनी आंखों के सामने पानी में डूबता देखा। घर में रखा सारा अनाज बर्बाद हो गया। इस दौरान उनका राशन और बाकी खाद्य सामग्री भी पानी की भेंट चढ़ गईं। सितारगंज के तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी टीम के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में पहुंचे। बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत शिविर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था करवायी। इतना ही नहीं उन्होंने खुद बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठकर खाना खाया। यह देखकर हर किसी ने उनकी सराहना की इस दौरान बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के साथ बैठकर तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी भोजन करते नजर आए तो पटवारी राम अवतार बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को दाल बांट रहे थे तो वही एक दूसरे पटवारी शेखर आर्य चावल सब्जी की व्यवस्था में लगे थे। इस दौरान तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी व उनकी टीम की दरियादिली देख लोगों ने उनकी प्रशंसा की।