-->

search ad

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मंजूनाथ टी०सी० द्वारा नशामुक्त जनपद उधमसिंहनगर अभियान के तहत आज वीरवार को चौकी सिडकुल, थाना सितारगंज के उप निरीक्षक चंदन सिह बिष्ट के नेतृत्व में सिडकुल क्षेत्र से एक सदिग्ध व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 50 वर्षीय बग्गा सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी प्रतापपुर कच्ची खमरिया, थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर बताया।आरोपी को पुलिस ने लगभग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया ओर माननीय न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन