-->

search ad

निखिलेश घरामी पर ग्राम प्रधानों को परेशान करने व ब्लैकमेल करने के आरोप पर सीडीओ ने किया संयुक्त जांच समिति का गठन।

निखिलेश घरामी पर ग्राम प्रधानों को परेशान करने व ब्लैकमेल करने के आरोप पर सीडीओ ने किया संयुक्त जांच समिति का गठन।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आर०टी०आई० कार्यकर्ता निखिलेश घरामी के खिलाफ शिकायत मिलने पर सीडीओ ने संयुक्त जांच समिति गठित की है। एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी व एसडीएम सितारगंत को जांच अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ सितारगंज ने निखिलेश घरामी पर ग्राम प्रधानों को परेशान करने, ब्लैकमेल करने का आरोप लगा आर०टी०आई० लगवाकर ग्राम प्रधानों और ठेकेदारों को परेशान किए जाने की बात कही।वही ग्राम प्रधान संघ सितारगंज ने आर०टी०आई० एक्ट का दुरुपयोग कर निखिलेश घरामी द्वारा ग्राम प्रधानों व ठेकेदारों को ब्लैक करने की बात कही है।जिसके चलते ग्राम पंचायतों के कार्यो में भी बाधा डालने की बात कही है। इधर सीडीओ ने शिकायत पत्र में वर्णित तथ्यों की जांच के लिए समिति गठित की है। एसडीएम ने बताया कि पत्र में एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने साक्ष्य पेश करने को कहा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन