राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड का एक दिवसीय शिवर संपन्न।
20 अक्टूबर, 2022
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) आज दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग एवम हिमालय चैरिटेबल ट्रस्ट खटीमा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 17 मील जमौर खटीमा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती करिश्मा सहायक अध्यापिका जूनियर हाईस्कूल झील गोटिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश सिंह द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय निदेशालय बरेली के निदेशक श्री पंकज शर्मा जी ने उपस्थित मजदूर वर्ग की महिलाओं को 4 विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में अफसर अली द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंकज शर्मा क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी द्वारा की गई।प्रशिक्षक पवन सिंह ने महिलाओं को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया और सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने की जानकारी दी।इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन कमल सिंह राणा , एवम हिमालय न्यूज़ के संपादक हरेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे। इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया।ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ० ए०के० पाराशर ने सभी उपस्थित जनसमूह एवं मजदूर वर्ग की महिलाओं एवं राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवम विकास बोर्ड का धन्यवाद किया।