सितारगंज थाने के सरकड़ा चौकी प्रभारी कविंदर शर्मा व उनकी टीम ने कम समय मे ही किया बेहतरीन गुडवर्क।
23 अक्टूबर, 2022
Edit
चौकी प्रभारी सरकड़ा कविंद्र शर्मा ने अपने कार
बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सितारगंज पुलिस ने 100 प्रतिशत चोरी का माल किया बरामद।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज थाने के सरकड़ा चौकी प्रभारी कविंदर शर्मा व उनकी टीम के द्वारा निरंतर गुड वर्क जारी हैं।कविंद्र शर्मा अपने कामों से सभी को समय-समय पर प्रभावित करते रहते हैं।एक और जहां अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में काम करते हुए उन्होंने उच्चाधिकारियों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास हमेशा किया है तो वही जनता के साथ उनका संबंध व समन्वय काफी बेहतर है।चौकी प्रभारी सरकड़ा कविंद्र शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई शानदार परफॉर्मेंस दिए हैं जिन्होंने पुलिस के मान को ऊंचा किया है। उच्चअधिकारियों ने भी समय-समय पर इनकी पीठ थपथपाई हैं। आज भी सितारगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में कम समय में यह घटना से पर्दा उठाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये हुए सौर ऊर्जा पैनल भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। उधम सिंह नगर के सितारगंज थाने पर पिछले बुधवार को वादी नजीम निवासी बघोरी द्वारा थाना हाजा पर अपने खेत से सौर ऊर्जा के 10 पैनल चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसपर सितारगंज थानाप्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर एक टीम गठित कर सरकड़ा चौकी प्रभारी कविन्दर शर्मा व उनकी टीम को चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए लगाया था जिस पर कविंद्र शर्मा ने टीम के साथ
सफलता प्राप्त करते हुए चोरी के मामले में आरोपी संजय विश्वास पुत्र सुबोध निवासी रईस गोटिया थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश व परवेज पुत्र मंजूर अहमद निवासी चाटु पिपलिया थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश व दीपक पुत्र सुरेश निवासी छाटू पिपलिया पिपलिया थाना बहेड़ी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 सौर ऊर्जा पैनल के साथ एक चोरी में उपयोग की गई नंबर डी०एल० 4 सीए एच-6511 होंडा सीआरवी भी बारामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों को सितारगंज पुलिस ने जेल भेज दिया।