हरिद्वार सहित प्रदेश के कई जिलों में दिखा इस वर्ष का आखरी सूर्य ग्रहण।
25 अक्टूबर, 2022
Edit
हरिद्वार:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड के कई जिलों में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। राजधानी देहरादून, ऋषिकेश,हरिद्वार ओर उधम सिंह नगर में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इस दौरान ग्रहण देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने पूरी सावधानी के साथ ग्रहण देखा। सूर्य ग्रहण देखने के लिए हरिद्वार के शांतिकुंज में विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में हर की पैड़ी पर पवित्र डुबकी भी लगाई।
सूर्यग्रहण के चलते चारधाम से लेकर प्रदेशभर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर, मां चंडी देवी मंदिर, मां सुरेश्वरी देवी, माया देवी मंदिर, श्री दक्षिण काली मंदिर, अंजना देवी मंदिर, दक्ष मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर, हरिहर मंदिर समेत प्रदेशभर के कई मंदिरों के कपाट बंद रहे।इधर 8 नवंबर को इस वर्ष का आखरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।