बच्चो द्वारा माँ दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया गया।
04 अक्टूबर, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री श्री माँ दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी बंगाली कालोनी नानकमत्ता द्वारा रखे गये पूजा महोत्सव में बीते रविवार की रात्रि 8 बजे से मन्दिर प्रांगण में स्कूल के बच्चों द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नौ स्थानों में पब्लिक स्कुल , न्यू लाइट स्कुल, नानकमत्ता पब्लिक स्कूल, गुरू नानक शिशु मंदिर नानकमत्ता और प्राथमिक स्कूल बंगाली कालोनी द्वारा बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डाo प्रेम सिंह राणा और विशिष्ट अतिथियों में मलूक सिंह खिंडा, उमेश अग्रवाल, प्रवीण चिटकारा, दिनेश गोयल, श्रीमती ट्विकंल दत्ता , डाo नूपुर सिन्हा, कर्नल रवि सिंह, डॉo बलजीत गुलाटी, संजय, सुमन, मीनाक्षी मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन के०एन०अटवाल ने किया। कार्यक्रम सलाहकार डॉo मनिदर सिंह गुलाटी और कमेटी अध्यक्ष सुरंजन रॉय ने सफल कार्यक्रम हेतु सभी का आभार प्रकट किया।