-->

search ad

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

 


काशीपुर। एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर ग्राम पच्चावाला निवासी गुरदेव सिंह पुत्र सुरैन सिंह ने बताया कि बीते पांच जनवरी को पुत्र साहब सिंह के साथ मोटरसाइकिल संख्या यूके 18 पी/0203 पर सवार होकर गांव से गाजीपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड पर आरटीओ कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से द्रुतगति से चली आ रही मोटरसाइकिल यू ए 06एफ/4803 के चालक ग्राम लक्ष्मीपुर मेहतावन थाना बाजपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोतीलाल में तेजी व लापरवाही से राॅंग साइड में आकर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट की इस घटना में साहब सिंह के मुंह और जबड़े में गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को देने पर घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इस दौरान घायल युवक को जसपुर अîóे के समीप स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी चिकित्सकों ने जब हालत नाजुक देख हाथ खड़े कर दिए तो परिजनों द्वारा घायल युवक को मुरादाबाद रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 15 जनवरी को जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक्सीडेंट के उक्त मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन