रामनगर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शनो के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।
20 जनवरी, 2023
Edit
रामनगर:(चंद्रसेन कश्यप) नगर की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नशे के अवैध 90 इंजेक्शन बरामद किए, घटना की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोतवाली के एस०आई० अनीस अहमद ने मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों के साथ नागा बाबा मंदिर के समीप खाली पड़े एक प्लॉट से ग्राम बासोट तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा निवासी दिनेश ठाकुर एवं रामनगर के इंदिरा कॉलोनी निवासी रवि नेगी को 90 नशे के इंजेक्शनो के साथ गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की गई है। कोतवाल ने बताया कि नशे के खिलाफ रामनगर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।