-->

search ad

नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने मिडडे मील भोजन की प्रशंसा की

नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने मिडडे मील भोजन की प्रशंसा की

 




सितारगंज: नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष हरीश दुबे आज राजकीय इंटर कॉलेज सितारगंज पहुंचे, जहां उन्होंने मिडडे मील भोजन का आनंद लिया। उनका कहना था कि भोजन माताओं द्वारा बच्चों के लिए काफी अच्छा भोजन बनाया जा रहा है जिसके लिए मैं उनकी प्रशंसा करता हूं साथ ही में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व स्टाफ का भी धन्यवाद करता हूं जिनके द्वारा मिडडे मील भोजन का बड़ी व्यवस्था के साथ अच्छी तरह बच्चों को भोजन पका करके खिलाया जा रहा है वही उनका कहना था कि कुछ चावल की क्वालिटी निम्न है जिसे सरकार और अच्छी क्वालिटी का चावल सरकारी स्कूलों में मिडडे मील के लिए भेजें। जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार की कमी ना रहे और बच्चों को अच्छा भोजन मिल सके उनके द्वारा भोजन भी बच्चों के साथ खाया गया ओर भोजन की प्रशंसा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन