भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुख्य चौक पर जोरदार स्वागत।
23 मार्च, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय जनता पार्टी सितारगंज अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में सितारगंज मुख्य चौराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी जिला महामंत्री यूनुस शेख एवं जिला उपाध्यक्ष मो० रियाज एव जिला कार्यकारिणी सदस्य तौफीक अहमद का फूल मालाएं पहनाकर कर जोरदार स्वागत किया गया। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी गयी।नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा हाईकमान ने हम पर विश्वास जताया है उसपर हम खरे उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।और भाजपा के नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर आने वाले चुनाव में भाजपा का परचम लहरेगा। इस मौके पर प्रदेश के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जुल्फिकार अली, सितारगंज मंडल के अध्यक्ष आदेश चौहान, मंडल महामंत्री राजू नगदली एवम् मंडल के पदाधिकारीगण ओर दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।