
कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म
हरिद्वार। कलयुगी पिता ने बेटी के रिश्ते की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। आरोपी पिता कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने बहादराबाद थाना पहुंचकर एसओ को पूरी कहानी बताई। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है। वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ पिछले दो-तीन महीनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। काफी दिन से बेटी को गुमसुम देखकर उसे शक हुआ। काफी पूछने पर बेटी ने आपबीती बताई तो उसके होश उड़ गये। आरोप है कि कलयुगी पिता कई महीने से बेटी को मुंह बंद रखने का दबाव डाल रहा था। जिसके चलते नाबालिग लड़की डरी सहमी हुई थी। पुलिस ने मामले में पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराते हुए कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।