कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कॉलेज निदेशक के घर जाकर की गाली-गलौज, FIR दर्ज
19 सितंबर, 2023
Edit
विधायक मदन सिंह बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो देर रात कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के आवास पर पहुंचकर बदसलूकी और गाली गलौज कर रहे हैं. कॉलेज निदेशक एस मेर ने रविवार को पुलिस में शिकायत की. जिसके आधार पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस के विधायक और इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉक्टर केकेएस मेर ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. विधायक मदन सिंह बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो देर रात कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के आवास में पहुंचकर जबरदस्ती दरवाजा खोलने की कोशिश करते दिखाई दिए. साथ ही निदेशक को बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते दिखे. इस दौरान मदन सिंह बिष्ट ने गाली-गलौज भी की.
इस मामले पर सोमवार सुबह कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक ने थाने में विधायक मदन बिष्ट के खिलाफ तहरीर दी. जिसके बाद द्वाराहाट विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने में पहुंचे और निदेशक के खिलाफ प्रोटोकॉल उल्लघन और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया. एस मेर ने रविवार को पुलिस में शिकायत की थी जिसके आधार पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।
विधायक मदन बिष्ट का कहना है कि वो मैस कर्मचारियों के मामले में निदेशक से बात करना चाह रहे थे. लेकिन निदेशक ने फोन नहीं उठाया. इस वजह से वो उनके आवास पर बातचीत करने पहुंचे थे ।