ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में बैठक का हुआ आयोजन।
19 सितंबर, 2023
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक के समस्त कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने स्वच्छता को लेकर सभी कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को डेंगू के बढ़ते सक्रमण को लेकर मच्छरों को भगाने के लिये फॉगिंग एवं नालियों की सफाई करने के आवश्यक निर्देश दिये। जो ग्राम प्रधान अपने स्तर से करायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ब्लॉक में 343 लाभार्थियों में से 72 लाभार्थियों के नाम भूमि है बाकि शेष 262 लाभार्थियों के पास उनके नाम भूमि नहीं है। जिसके लिये 241 लाभार्थियों की सूची एसडीएम कार्यालय भेजी गई है। जो जल्द ही उन्हें भूमि आवंटित की जायेगी। और उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। विधवा एवं विकलांग पेंशन के लिये भरे जाने वाले ऑनलाईन फॉर्म की प्रक्रिया से सीधे लाभार्थियों को लाभ मिलने के लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी के लॉगिन पासवर्ड के लिये शासन को पत्र भेजा गया है। जिससे जनता को सीधे पेंशन का लाभ मिल सके। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रवीन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कुवर सिंह सामन्त, सहायक खण्ड विकास अधिकारी धमेन्द्र कन्याल, बीडीसी कैलाश चंद, सुरेन्द्र सिंह, संजय कुमार प्रदीप कुमार आर्या, राजाराम, नवीन चढ सती गौरव कुमार, भरत कन्याल, बसुदेव सिंह, इमरान खान आदि उपस्थित रहे।