पीएम मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान किया गया।
20 सितंबर, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भाजपा युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 23 यूनिट रक्तदान किया तथा 68 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अगले शिविर के लिए पंजीकरण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने छात्र-छात्राओं से देश हित में अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। बीते वर्ष पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगभग 11 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था जो देशभर में चर्चा का विषय था। इस बार संगठन ने 18 हजार यूनिट ब्लड डोनेशन का टारगेट लिया है। महिला रक्तदाताओं ने भी जहां कैंप की शोभा बढ़ाई। यहां सरकारी अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने कैंप का संचालन किया।इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मयंक अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने की अपील की। तो वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरजीत कंबोज ने कहा कि रक्तदान महादान होता है इमरजेंसी के वक्त यदि रक्त की आवश्यकता पड़ जाए तो उस वक्त हम सबको ब्लड बैंक नजर आता है यदि हम पहले से ही ब्लड बैंक में रक्तदान कर रक्त संचय किया हो तो आसानी से रक्त मिल जाएगा इसीलिए प्रत्येक युवा को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया। भट्ट ने कहा कि देश का युवा आज भी प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करते हैं। युवा मोर्चा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भारतवर्ष में सफलतापूर्वक महारक्तदान कार्यक्रम करने में सफल हुआ है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चामंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला, महामंत्री सोनू शर्मा, कशिश अरोड़ा, उपाध्यक्ष शिवम रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, विक्रांत तिवारी, क्रांति गंगवार, नईम अंसारी, विवेक शर्मा, संजना, ज्योतिष हालदार, सौरभ वर्मा, कोहिनूर, शादाब अंसारी, नवीन सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।