बॉलीबाल प्रतियोगिता में पटपुरा टीम प्रथम व ड्सरे स्थान पर दिया टीम रही।
22 सितंबर, 2023
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) शाहिद वीरेंद्र सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह के पिता साधु सिंह नामधारी के सहयोग से मोहम्मदपुर भुढ़िया स्थित भोलेनाथ स्टेडियम में किया गया। नौ दिवासीय टूर्नामेंट में खटीमा ग्रामीण क्षेत्रों से 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। आज टूर्नामेंट समापन के अंतिम दिन मैच का शुभारंभ दिया और बंडिया की टीम के बीच किया गया। फाइनल मैच के पहले राउंड में पटपुरा की टीम ने 24 गोल बनाए वहीं बंडिया की टीम ने 14 गोल किए पटपुरा टीम 7 गोल से विजयी रहीं। और दूसरा मैच में दिया टीम ने 16 व बंडिया टीम ने 14 गोल किए, दिया की टीम 2 गोल से विजयी रहीं। पटपुरा की टीम ने लगातार कई टीमों को पछाड़कर फाइनल मैच में विजयी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर दिया और तृतीय स्थान पर बंडिया रहीं। ब्लॉक प्रमुख खटीमा रंजीत सिंह नामधारी ने पटपुरा टीम के कप्तान रंजीत सिंह को ट्रॉफी सहित 8100 रूपये देकर व दिया टीम के कप्तान परवाने को ट्रॉफी सहित 5100 रूपये देकर तथा बंडिया टीम के कप्तान को ट्रॉफी सहित 3100 रूपये की धनराशी देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट को इस बार भी सफल बनाने में युवक मंगलदल कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अंतराम सिंह, सचिव ज्ञानी सिंह, कोषाध्यक्ष विकास सिंह के सहयोग को तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इस मैके पर ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह राणा, भाई दान सिंह राणा, भाई कुलतार सिंह नामधारी, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।