-->

search ad

उत्तराखंड पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी,अब तक की सबसे बड़ी स्मैक तस्करी का मामला, एक किलो से भी अधिक अवैध स्मैक तस्करी कर ले जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार।

उत्तराखंड पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी,अब तक की सबसे बड़ी स्मैक तस्करी का मामला, एक किलो से भी अधिक अवैध स्मैक तस्करी कर ले जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार।

नैनीताल/लालकुआं :(चरनसिंह सरारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाये गये अभियान ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के सपनों को साकार करने के लिए डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की पहल युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है।इसी क्रम में नैनीताल पुलिस को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश में शुक्रवार को नोडल अधिकारी एएनटीएफ एवं एसपी क्राइम डॉ० जगदीश चन्द्र, एसपी सीटी हल्द्वानी हरवंश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुऑ डी०आर० वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव जोशी द्वारा पुलिस बल के साथ सुभाष नगर बैरियर लालकुआ जनपद नैनीताल में चैंकिग के दौरान मोटरसाइकिल स्पलैन्डर प्लस न0 यू०के०-19-8276 में 03 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गयी। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआ में धारा- 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज किया जा रहा है।पुलिस पूछताछ में रविन्द्र सिंह बरेली जिले में पुलिस विभाग में कॉस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उच्चाधिकारियो से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों के अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खॅगाला जा रहा है।अभियुक्तों में 20 वर्षीय मोरपाल पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश ,21 वर्षीय अर्जुन पाण्डे पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी- आजादनगर बरेली, 27 वर्षीय रविन्द्र सिंह पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना, बागपत उत्तर प्रदेश के कब्जे कुल 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। जिसमे अभियुक्त मोरपाल से- 420.9 ग्राम स्मैक बरामद, अभियुक्त अर्जुन पाण्डे से 439.9 ग्राम स्मैक बरामद, अभियुक्त रविन्द्र सिंह से 214.3 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत एक करोड़ से भी अधिक बतायी जा रही है। इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक देहरादून अशोक कुमार द्वारा 25 हज़ार रुपये एवम एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रूपये के ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।इस दौरान पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआ संगीता , उपनिरीक्षक गौरव जोशी,का० दयाल नाथ, चन्द्र शेखर ,अशोक कम्बोज ,भानु प्रताप एसओजी, दिनेश नागरकोटि आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन