के०जे०एम०स्कूल में बालिका दिवस मनाया गया।
23 सितंबर, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)आज बालिका दिवस के उपलक्ष्य में के०जे०एम० स्कूल में कक्षा नर्सरी से पांच तक के छात्र छात्राओ ने बड़ी धूमधाम से मनाया। सभी छात्राओं को बालिका दिवस पर केक काटकर शुभक्मनाएं दी गयी ।बच्चों द्वारा बालिका दिवस पर सुंदर सुंदर ड्राइंग बनाई गई , एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की गई।जैसे डांसिंग ,सिंगिंग,क्रिएटिविटी आदि । सभी को इसी क्रम में जानकारी देते हुए बताया गया कि आज के युग में बेटी बेटे दोनों में कोई अंतर नही , दोनों ही देश को घर परिवार को आगे बड़ाने का कार्य कर रहे है ।इस कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष चंद्रा जोशी वाइस प्रिंसिपल पियूष गुप्ता ,को–ऑर्डिनेटर हेमा उप्रेती ,ममता पनतोला,लता जोशी,दिव्या जोशी,सविता राय ,नीलम फर्त्याल,दीपा फर्त्याल,किरणदीप कौर,भावना ऐरी,चांदनी रस्तोगी,सोनी रस्तोगी,बसंती सम्मल,अनिता राणा,रश्मि भट्ट व् अन्य स्टाफ मौजूद रहे।