एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा अमृत कलश यात्रा एवं स्वदेशी पौधों की अमृत वाटिका स्थापित की गयी।
13 अक्टूबर, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयंसेवियों द्वारा आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत" मेरी माटी मेरा देश अभियान में" अमृत कलश यात्रा निकाली गई और स्वदेशी पौधों की अमृत वाटिका स्थापित की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० सीता मेहता एवं एनएसएस प्रभारी डॉ० इंदुबाला के नेतृत्व में आज सभी स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने अमृत कलश यात्रा में प्रतिभाग कर रैली निकाली और वाटिका में वृक्षारोपण किया स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० सीता मेहता एवं एनएसएस प्रभारी डॉ० इंदु बाला ने स्वयं सेवकों को बताया कि भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय एवं एनएसएस प्रभाग के निर्देशन में "मेरी माटी, मेरा देश "अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रत्येक स्कूलों कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के स्वयंसेवियों द्वारा निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि स्वयं सेवियों को "तू नहीं मैं "की भावना से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर भाग लेकर अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। डां० मनोज कुमार जोशी ने कहा कि स्वयंसेवियों में स्वयं से कार्य शुरू करने की भावना होनी आवश्यक है। जब स्वयं आगे बढ़ेंगे तब समाज एवं राष्ट्र आगे बढ़ेगा उन्होंने कहा कि एनएसएस इकाई का यह" वृक्षारोपण अभियान" प्रकृति को बचाए रखने एवं उसका संवर्धन- संरक्षण करने की सभी को प्रेरणा भी देता है। वृक्ष की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राण देता है और सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करता है वृक्षों की सुरक्षा करना सबका दायित्व है वृक्ष सुरक्षित तो हम सुरक्षित प्रकृति को बचाने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत आवश्यक है और यह एक पवित्र कार्य भी है। इस अवसर पर डॉ० गोपाल सिंह, मनोज कुमार, डॉ० शोभा बोरा ,कविंद्र सिंह बोहरा, कामिनी राणा ,ज्योति राणा ,हरविंदर सिंह, पंकज सिंह बोहरा, आरती राणा, वर्षा सक्सैना, नीमा गोस्वामी, अफ्सा खान, रश्मि सारथी, रेनू थापा, प्रिया थापा, डॉ० किरन,पूनम राना, दुर्गा नाथ गोस्वामी, देवराम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राए उपस्थित थे।