-->

search ad

कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को अलग-2 दो अवैध चाकुओ के साथ तथा एक आरोपी को 34 पाउच कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार।

कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को अलग-2 दो अवैध चाकुओ के साथ तथा एक आरोपी को 34 पाउच कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा दो आरोपियों को दो अवैध चाकूओ के साथ तथा एक आरोपी को 34 पाउच कच्ची शराब के साथ  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे/ अवैश शस्त्र बरामदगी, चोरी  की बढती  घटनाओं के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के अनावरण  आदि  के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के नेतृत्व में बीते शुक्रवार की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा  दो आरोपियों को दो अवैध चाकूओ के साथ व एक आरोपी को 34 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए आरोपियों में 20 वर्षीय पुष्कर कोहली पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम बरुवाबाग थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर को धारा-25(1ख)ख आर्म्स एक्ट में तथा दूसरे आरोपी 18 वर्षीय राहुल आर्या पुत्र नन्ने लाल निवासी बरुवाबाग थाना सितारंगज जिला उधम सिंह नगर को धारा-25(1ख)ख आर्म्स एक्ट में अलग-2 मुकदमें दर्जकर गिरफ्तार कर लिया तथा 34 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र बरीत सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म  थाना सितारगंज जिला- उधमसिंहनगर  को धारा -60 (1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अ०उ०नि० सुरेन्द्र सिहं दानू,हे०का०भूपेन्द्र प्रसाद,का०राजेन्द्र गोश्वामी,का०अर्जुन नगन्याल,का०भारत भूषण,का०हरीश कबडवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन