परवीन नदी पर पुलिया निर्माण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख खटीमा द्वारा कराया गया।
23 जून, 2024
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) आज ग्राम पंचायत पुरनापुर में प्रतापपुर की और जाने वाले रास्ते में परवीन नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का उद्घाटन सरदार साधु सिंह नामधारी द्वारा किया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को लाकर श्री जपजी साहिब का पाठ कराया और कड़ाह प्रशाद का वितरण किया गया। सभी लोगो ने हर्षौल्लाह्स के से ईश्वर से निर्माण कार्य सफल होने की मंगल कामना की। यह पुलिया 2 ग्राम पंचायत प्रतापपुर और पुरनापुर को आपस में जोड़ेगा। पुलिया के निर्माण से सड़क भी सुचारु होगी तथा लोगो का आवागमन बढ़ेगा एवं ग्राम जादोपुर , उलानी, नौसर , सुंपहार , मोहम्मदपुर भुड़िया , जोगीठेर नगला आदि गॉव के लोगो को खटीमा पहुँचने में 12 किमी० का सफर कम करना होगा। हर साल परवीन नदी पर बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती हैं। तथा महीनों तक यह मार्ग बंद रहता था। पुलिया के निर्माण से इस समस्या का समाधान होगा। पिछले कई वर्षो से क्षेत्र के लोगो की पुलिया निर्माण कार्य की मांग थी। क्षेत्र के माननीय ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी के सफल प्रयासों एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति से यह निर्माण कार्य का शुभारम्भ संभव हो सका हैं। इस शुभारम्भ के मौके पर साधु सिंह नामधारी सहित ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, जुझार सिंह नामधारी, क्षे०पं० सदस्य पुरनापुर अमरजीत सिंह, सहकर्मी- विकास विश्वास , अनुज सिंह , पूर्व प्रधान पुरनपुर जसपाल सिंह, सतनाम सिंह , कुलतार सिंह नामधारी, ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर भुड़िया नरेंद्र सिंह , राजविंदर सिंह , पूर्व प्रधान जोगिंदर नगला बंटी सिंह, भा०कि०यू० के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अवतार सिंह, भा०कि०यू० के जिला अध्यक्ष श्री गुरसेवक सिंह , जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह , राजेश साहनी , दान सिंह , राजेश सिंह एवं सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।