-->

search ad

45 पन्निया अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार।

45 पन्निया अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बीते सोमवार के लगभग शाम साढ़े पांच बजे सिडकुल चौकी सितारगंज पुलिस ने एक महिला को एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे मे 45 पन्नियां अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।सिडकुल चौकी पुलिस ने अंबुजा फैक्ट्री के पास गस्त के दौरान एक महिला को उकरोली के रास्ते पर जाते बीते सोमवार की शाम को सफेद कट्टे में 45 पन्नियो में भरी अवैध कच्ची शराब के साथ ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम 55 वर्षीय छिन्दो कौर पत्नी प्रीतम सिंह निवासी पूर्वी उकरौली सिडकुल थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर बताया।पुलिस ने आरोपी महिला पर धारा 60(1)आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन