-->

search ad

धन के अभाव में छात्रों को विद्यालयों से टी०सी०,अंक पत्र न मिलने को लेकर सुलभ शिक्षा अभियान के पदाधिकारियों का सांकेतिक धरना।

धन के अभाव में छात्रों को विद्यालयों से टी०सी०,अंक पत्र न मिलने को लेकर सुलभ शिक्षा अभियान के पदाधिकारियों का सांकेतिक धरना।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आज धरना स्थल नगर पालिका परिषद में सुलभ शिक्षा अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इसी सत्र में इंटर उत्तीर्ण करने वाले ऐसे छात्रों जिनको विद्यालय द्वारा उनका अंक पत्र व टी०सी० नहीं प्राप्त हो रही है उन्हें टी०सी० तथा अंक पत्र दिलाए जाने हेतु सांकेतिक धरना दिया गया। आज धरना स्थल पर सभा भी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ छात्रों को शिक्षा देने का दिखावा कर रही है। सरकार इस बात के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है कि ऐसे मेधावी गरीब छात्र जो धन के अभाव में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें शिक्षा मिल सके। बहुत से ऐसे विद्यालय हैं जो अभिभावकों से महंगी फीस वसूलते हैं और फीस न देने की स्थिति में बच्चों की टी०सी० व उत्तीर्ण होने के बाद अंक पत्र अपने कब्जे में रखते हैं, जिस कारण छात्र-छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित हो जाते हैं और शिक्षा में मेधावी होने के बाद भी मेहनत मजदूरी करने पर मजबूर हो जाते हैं। आज यह भी कहा कि नगर के अंदर बहुत से जनप्रतिनिधि निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कोई भी प्रतिनिधि ऐसे मेधावी छात्रों के लिए उनके समर्थन में एक शब्द भी नहीं कह रहा है, जिसका खामियाजा उसे आने वाले निकाय चुनाव में जरूर भुगतना होगा। बक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार सभी विद्यालयों को शीघ्र यह निर्देश नहीं देती है कि जिन बच्चों ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें तत्काल उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी०सी०) तथा अंक पत्र दिए जाएं ऐसा निर्देश न जारी करने पर समिति के कार्यकर्ता पूरे नगर के हर वार्ड में घूम कर जन जागरण अभियान चलाएंगे और इस आंदोलन को जन आंदोलन बना देंगे। आज धरना स्थल पर समिति के संयोजक ने वर्तमान अध्यक्ष हरीश दुबे, दीपक चौहान, कैनन जॉर्डन, रोहतास ठाकुर, जमीर शेख, विकास गुप्ता, आकाश अंसारी, मनोज गंगवार, मुरारी रामप्यारे, विनोद प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, अनिल कुमार साहनी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन