शक्तिफार्म के टैगोरनगर खेल मैदान में दो दिवसीय आंचल दुग्ध उत्पादक मेले का हुआ आयोजन।
26 अक्टूबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शक्तिफार्म के टैगोरनगर खेल मैदान में दो दिवसीय आंचल दुग्ध उत्पादक मेले का आयोजन शुक्रवार से शुरू हो गया। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, ब्लाक प्रमुख कमलजीत कौर और विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने किया। यहां स्टालों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को विभिन्न योजनाओं एवं अंचल के उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की अध्यक्षा प्रभा रावत ने बताया कि मेले में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉलो के माध्यम से प्रदर्शनी पशु मेला व पशु प्रदर्शनी, प्रतियोगिता व खेल सम्मान, छात्र सम्मान, युवा सम्मान प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम, बच्चों के झूले लगाए गए हैं। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों व सचिवों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगणा के प्रतिनिधि के द्वारा दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरण शनिवार को किया जाएगा। अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि मेले में डेयरी व पशु पालन, कृषि मत्स्य पालन, नई तकनीकी की जानकारी व उपकरणों की प्रदर्शनी व उत्पादों की बिक्री होगी। आंचल के विभिन्न उत्पाद भी मेले में मिल रहे हैं, जहां लोगों की भीड़ जुट रही है। उन्होंने बताया कि 50 दुग्ध समितियों के लगभग तीन हजार दुग्ध उत्पादकों को 25 लाख का नकद बोनस वितरण किया जायेगा। समितियों के प्रथम तीन दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया जाएगा। यहां पशु मेले में राजेश मेहता प्रधान प्रबंधक ने बताया कि 1000 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है जिसमें 128 लोगों को कूपन बांटे जाएंगे जिसमें भैंस दुधारू में मुन्ना लहीक अहमद और दूसरे नंबर जितेंद्र यादव तीसरे नंबर पर राम परिवर्तन गाय में अर्जुन सिंह दूसरे नंबर जरनैल सिंह तीसरे नंबर पर दलजीत सिंह और चैंपियन में देवेंद्र सिंह हीफर बछिया पहले नंबर पर दीपक दूसरे नंबर पर प्रवेश तीसरे नंबर पर सुखराज सिंह और उन्होंने स्लाइस के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। एनसीडीसी के तहत व अन्य योजनाओं के तहत पशु क्रय विक्रय किए जायेंगे। पशु प्रदर्शनी में चैम्पियन दुधारू पशु पालक को 21 हजार का पुरस्कार मिलेगा। 25 अक्टूबर की सायं बाउल गान व खालसा गतका कार्यक्रम व 26 अक्टूबर की सायं लोक गायक माया उपाध्याय प्रस्तुति देंगी। प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि मेला प्रातः 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,भाजपा नेता गोपाल रावत, सरदार सुखदेव सिंह, राजेश मेहता, नारायण बिष्ट, प्रमाणिक मण्डल, रविन्द्र अग्रवाल, मोहित बिष्ट, मोहित तिवारी पलविंदर सिंह ओलख,शुभम अग्रवाल,निर्मल सिंह आदि सैकड़ों पशु पालक मौजूद रहे।