-->

search ad

सितारगंज कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर हो- हल्ला कर रहे 21 वक्तियो को धारा 81 तथा 2 मोटरसाइकिल मोटर वाहन एक्ट धारा 185 में सीज की।

सितारगंज कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर हो- हल्ला कर रहे 21 वक्तियो को धारा 81 तथा 2 मोटरसाइकिल मोटर वाहन एक्ट धारा 185 में सीज की।

सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक व भीडभाड वाले स्थानों पर शराब पीकर हो- हल्ला कर माहौल खराब करने वालों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध  कार्यवाही करते हुए  23 व्यक्तियों को मौके से पकड़कर कोतवाली में 21 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट तथा 2 व्यक्तियों का धारा-185 मोटर वाहन एक्ट में चालान कर 2 बाईक सीज की। 
       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हो- हल्ला कर माहौल खराब करने वालों व  शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध  कार्यवाही के निर्देशानुसार बीते शनिवार को कोतवाली सितारगंज पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग 4 टीमे बनाकर  अभियान चलाकर भीडभाड वाले स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग की गयी जिसमें कुल 23 व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया गया तथा उक्त 23 व्यक्तियों में से 21 व्यक्तियों का धारा-81 पुलिस एक्ट में तथा 2 व्यक्तियों का शराब पीकर वाहन चलाने में चालान किया गया।चालान किए गए व्यक्तियों के परिजनो को थाने में बुलाकर सभी को आवश्यक हिदायद दी गई। ओर 2 मोटरसाइकिल को मोटर वाहन एक्ट के अंतर्गत धारा 185 में सीज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन