श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर शहर में निकला गया नगर कीर्तन।
16 नवंबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सितारगंज में महान नगर कीर्तन निकाला गया। सर्व ईश्वरवाद का संदेश देने वाले सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्र छाया व पंच प्यारों की अगुवाई में निकले महान नगर कीर्तन में पुष्प वर्षा होती रही। महान नगर कीर्तन के दौरान संगत ने श्री गुरुग्रंथ साहिब को नमन किया। हजारों संगत फूलों से सुसज्जित पालकी के पीछे-पीछे चल रही थी। महिलाएं कीर्तन कर रही थीं। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी से पहले रास्ते को झाड़ू व पानी से साफ करती हुई महिलाएं चल रही थीं। पैदल चलते हुए श्रद्धालु सतनाम वाहे गुरु का जाप कर रहे थे। जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उदघोष से नगर गुंजायमान हो रहा था।महान नगर कीर्तन मे विश्व के नामी गतका टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान गतका के करतब देख लोग रोमांचित हुए तो कई लोग इस कला को देख दांतों तले उंगली दबा रहे थे। सिख युवक के सिर पर नारियल रखकर तलवार से काटकर दिखाया गया।इस टोली में छोटे बच्चे भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे, साथ ही सिख युवकों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन करके हैरतअंगेज करतब दिखाए।नगर में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए। नगरवासियों ने नगर के विभिन्न स्थानों में लंगर सेवा चलाई,नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए प्रसाद वितरित किया गया। रणजीत अखाड़े की गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन में सितारगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों ने अनुशासन के साथ भागीदारी की। स्कॉलर्स वैली स्कूल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर कीर्तन व यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।इस मौके पर स० दलवीर सिंह वल,सोप्रीत सिंह भाटिया,सर्वजीत सिंह माटा,नवतेज पाल सिंह,सुखवंत सिंह,जी०एस०वेदी,सतनाम सिंह,गुरदेव सिंह,हरपाल सिंह,निर्मल सिंह, जरनैल सिंह,गुरविंदर सिंह, हरदेव सिंह,सुखदेव सिंह,इंद्र सिंह,मंजीत सिंह,अमरजीत सिंह,परमजीत सिंह सहित सैकड़ों संगत मौजूद रही