-->

search ad

उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज सितारगंज के अमरिया चौराहे पर लगने का आज लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया।

उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज सितारगंज के अमरिया चौराहे पर लगने का आज लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर के अमरिया चौराहे पर प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। मंगलवार को इसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी निधि से अमरिया चौराहे के सौंदर्याकरण कराया है। इस पर लगभग 38 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यहां पर प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है। मंगलवार को इसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सितारगंज में प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भाजपा सरकार विकास की ओर अग्रसर है। कहा कि क्षेत्र के विकास में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके कार्याकाल मे क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।जिसमे नगर का पार्क बनने का प्रस्ताव पास होकर पैसा भी चुका है और जल्द ही नगरवासियों के लिए 2 एकड़ में पार्क बनना शुरू हो जाएगा।उनके द्वारा अमरिया चौराहे का नाम अब बदल तिरंगा चौराहा करने को कहा गया है।ओर आज से इस चोक का नाम तिरंगा चौराहा होगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर अध्यक्ष आदेश चौहान, हज कमेटी अध्य्क्ष खतीब मलिक, गोपाल रावत, सुखदेव सिंह, शिवकुमार मित्तल, महेश मित्तल, मुकेश सनवाल, आदेश ठाकुर, बिशन दत्त जोशी, दया नन्द तिवारी, लक्खा सिंह, गुरदीप सिंह चौहान,मंजीत सिंह ज्ञानी, दीपक गुप्ता, रामकुमार, भोला जोशी, रवि रस्तोगी, मुकेश श्रीवास्तव, दग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत, डॉ० रेखा ठाकुर, जया जोशी,इकबाल सिंह लाडी,निर्मल सिंह क्लोन,सरफराज अंसारी,सतीश उपाध्याय,तीरथ शर्मा, ताज्जुद्दीन जानकी कोहली, उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवाठा, तहसीलदार पूजा शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सीआर आर्य, नगर पालिका ईओ प्रतिभा कोहली आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमित रस्तोगी ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन