कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा करेंगे उद्घाटन,भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे।
05 नवंबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से 5 नवंबर का दिन सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल रहेगा। आज 11 बजे सितारगंज के अमरिया चौराहे पर उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा।जिसका उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा करेंगे।सितारगंज के अमरिया चौराहे पर उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, 5 नवंबर को स्थापित किया जा रहा है। यह पल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक पल होगे।इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपा के तमाम कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह से जुटे हुए हैं।साथ ही स्थानीय प्रशासन भी लगा है।आपको बताते चलें कि इससे पूर्व भी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कई ऐसे विकास कार्य सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की झोली में डाल चुके है। आज का पल सितारगंज के वासियों के लिए यादगार का दिन रहेगा। ऐसे कई और विकास कार्य भी हैं जो प्रस्तावित हैं, जो कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के रूप में मिल का पत्थर साबित होगे। अमरिया चौराहे पर लगभग 210 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाना है। जो कि उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज होगा। जिसका उद्धघाटन स्वयं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा करेंगे।