मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र के वरिष्ठ वृद्धों का जाना हालचाल।
07 दिसंबर, 2024
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा आगमन पर शमशान घाट स्थित शिवजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खटीमा के वरिष्ठ वृद्ध नेता जगदीश गोयल का हाल-चाल जाना उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ता एवं उनके पुराने साथी जिला महामंत्री सतीश गोयल की आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से भेंट की एवं उनकी माता श्रीमती मैना देवी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इसके बाद खटीमा के राइस मिलर ईश्वर चंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र डॉक्टर विनीत एवं डॉक्टर दीपिका की शादी की बधाई दी एवं स्पर्श हॉस्पिटल में भारती विनोद कुमार से मुलाकात की। इसके पश्चात अपने पारिवारिक कार्यक्रम में सब परिवार श्रीपुर बिचुआ में शादी समारोह में भाग लिया आज सुबह नगर स्थित आवास पर स्थानीय जनता से मुलाकात की इसके पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून की प्रस्थान किया। निज निवास एवं हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य रूप से रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, किसान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राज्यपाल सिंह, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह और नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, गुंजन सुखीजा, महिला नेत्री नीलू गुप्ता, अनुपम शर्मा, भुवन भट्ट, नवीन बोरा ,राहुल अरोड़ा, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, राम सिंह जेठी, दिनेश अग्रवाल, कमल धामी, प्रकाश तिवारी, किशन किन्ना, प्रकाश भंडारी आदि उपस्थित थे।