नगर पालिका परिषद सितारगंज में अध्यक्ष पद के 6 प्रत्याशियो में 3 प्रत्याशी त्रिकोणीय सहर्ष में तो वही 12 वार्डो के चुनाव में 56 सभासद प्रत्याशियो में कोन 12 सभासद जीतकर मारेगे बाजी।
07 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर पालिका परिषद सितारगंज में जहां अध्यक्ष पद पर भाजपा,कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों में त्रिकोणीय सहर्ष देखा जा रहा है।वही भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह के चुनाव प्रचार की कमान 3 दिन से केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगणा ने समाल कर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इधर राज्यमंत्री खतीफ़ भाई भी मुस्लिम बोटो को भाजपा के पक्ष में साधने को दिन रात एक किए हुए है।तो वही निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अहमद के पक्ष में बसपा के समर्थन के बाद बसपा की टीम भी चुनाव प्रचार करने में जुट गई है।मां बाप दोनो के नगरपालिका अध्यक्ष रहने की मिली विरासत भी कही न कही काम आ रही है।हिंदू वोटर भी उनकी वजह से उनकी ओर झुकता दिख रहा है।वही बात करे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार बावा की तो उनके साथ निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रहे हरीश दुबे और पूर्व में कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़ चुके नवतेज पाल सिंह दोनो ही चुनावी रण के मझे खिलाड़ी है।ओर दोनो के पास मजबूत टीमें चुनाव लड़ाने वाली है। ऐसे में भाजपा,कांग्रेस और निर्दलीय तीनो प्रत्याशियो ने अपनी -अपनी चुनावी गोटिया बैठानी शुरू कर दी है।अब देखना होगा कि इन तीनो प्रत्याशियो में कोन बाजी मारता है। वही वार्ड नंबर 1 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से सतीश चंद्र उपाध्याय और निर्दलियों में जिशान खान, नरेन्द्र सिंह राणा, नूरबैग,प्रकाश भट्ट,महेश भट्ट,रफीक अहमद, रहीमुद्दीन,शाकिर अली और शादाब खान सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में चुनाव लड़ रहे है।वही वार्ड नंबर 2 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से दीक्षा शर्मा और निर्दलियों में नाजरीन,शबनम,सना मलिक सहित 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।वार्ड नंबर 3 में भाजपा से संजीव शर्मा और निर्दलियों में अब्दुल सलाम,इस्माइल,तोफीक अहमद,निखत परवीन,मोहद रिजवान,मोहम्मद कासिम और सरफराज अहमद सहित 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड नंबर 4 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से कोई प्रत्याशी मैदान में नही है।ओर 3 निर्दलियों में मो०कासिम,मोहम्मद रिहान और सरताज 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।वार्ड नंबर 5 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से रवि रस्तोगी और निर्दलियों में इकबाल अहमद,चंदन कश्यप,तनवीर अंसारी,मोहम्मद हसन सहित 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।वार्ड नंबर 6 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से चंदन और निर्दलियों में कोमल रानी, जुबैर अंसारी,सरताज हुसैन,सरमीन सद्दिकी सहित 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।वार्ड नंबर 7 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से दीपक गुप्ता और निर्दलियों में शैली अग्रवाल और सुधीर श्रीवास्तव सहित 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।वार्ड नंबर 8 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से उषा देवी और निर्दलियों में नेहा,विद्या देवी,विशाली सहित 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।वार्ड नंबर 9 से भाजपा से कंचन आर्या और निर्दलियों में रविन्द्र कौर,हेमलता सहित 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।वार्ड नंबर 10 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से रीतू और निर्दलियों में अंजुम,खुशनुमा,गीता जोशी और पुष्पा रावत सहित 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड नंबर 11 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से शिवपाल सिंह ओर निर्दलियों में अमित कुमार,राजन मंडल और संजू सिंह सहित 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।ओर वार्ड नंबर 13 से सभासद प्रत्याशियो में भाजपा से सचिन गंगवार और निर्दलियों में सन्नी गुप्ता सहित 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अब देखना होगा कि सभासद प्रत्याशियो में कितने प्रत्याशी दुबारा जीतेंगे या फिर बाजी नए खिलाड़ी जीत पाएंगे ये तो चुनाव के बाद ही साफ हो पायेगा।इधर 13 वार्डो में से वार्ड नबर 12 से भाजपा सभासद शबीहा नाज बी निर्विरोध चुनी जा चुकी है।