-->

search ad

नगर पालिका परिषद सितारगंज से अध्यक्ष पद पर 8 ओर नगर पंचायत शक्तिगढ़ से अध्यक्ष पर 9 ओर नगर पंचायत नानकमत्ता से 2 नामांकन पत्र जांच में दूसरे दिन वैध पाए गए।ओर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त।

नगर पालिका परिषद सितारगंज से अध्यक्ष पद पर 8 ओर नगर पंचायत शक्तिगढ़ से अध्यक्ष पर 9 ओर नगर पंचायत नानकमत्ता से 2 नामांकन पत्र जांच में दूसरे दिन वैध पाए गए।ओर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)जांच के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद में निकाय चुनाव में अध्यक्ष पर 8 नामांकन पत्रों की जांच हुई सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।जबकि सभासद पदो मे 89 नामांकन पत्रों में 7 सभासद पदो के नामांकन पत्र निरस्त हुए है।आर०ओ० रविन्द्र कुमार जुवाठा एवम ए०आर०ओ० सी०आर० आर्या ने बताया कि नगरपालिका परिषद सितारगंज में अध्यक्ष पदो पर 8 नामांकन पत्रों की जांच में 8 नामांकन पत्र वैध पाए गए।जिसमे भाजपा से सुखदेव सिंह और कांग्रेस से राकेश कुमार बावा तथ 6 निर्दलीय नामांकन पत्र वैध पाए गए।वही सभासद पदो मे 89 नामंकन पत्रों की जांच की गई जिसमे 7 नामांकन पत्र निरस्त हुए।जिसमे 2 नामांकन पत्रों पर आपत्ति लगने से निरस्त हुए।सभासद पदो पर 82 नामांकन पत्र वैध पाए गए।इधर दूसरे दिन की जांच में नगर पंचायत शक्तिगढ़ में अध्यक्ष पद पर 9 प्रत्याशियो और सभासद पदो पर 30 प्रत्याशियो के नामांकन पत्रों की जांच हुई।जिसमे सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।आर०ओ० शक्तिगढ़ पूजा शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत शक्तिगढ़ में अध्यक्ष पद पर 9 प्रत्याशियो ने अपने नामांकन कराए थे।जिसमे भाजपा से विनय विश्वास और उसकी पत्नी राखी विश्वास,वही कांग्रेस से विश्वजीत हलदार ओर 6 प्रत्याशी निर्दलीय है।सभी प्रत्याशियो के नामांकनों की जांच हुई सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।ओर 30 सभासद पदो की जांच में सभी वैध पाए गए।वही नगर पंचायत नानकमत्ता में भी दूसरे दिन की जांच में अध्यक्ष पद पर 3 नामांकन पत्रों में काग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज होने से निरस्त हुआ।सभासद पदो मे 34 नामांकन पत्रों में एक नामांकन पत्र हुआ निरस्त।आर०ओ० नानकमत्ता आनंद सिंह नेगी ने बताया कि नगर पंचायत नानकमत्ता में अध्यक्ष पदो पर 3 नामांकन पत्रों में 2 नामांकन पत्र वैध पाए गए।जिसमे भाजपा से प्रेम सिंह टूर्ना ओर एक निर्दलीय मनोज कुमार का नामांकन पत्र वैध पाया गया।दूसरे दिन की जांच में काग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह का नामांकन पत्र भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टूर्ना की आपत्ति के दर्ज होने पर निरस्त हो गया।वही सभासद पदो मे 34 नामांकन पत्रों में 33 नामांकन पत्र वैध पाए गए  वार्ड न०- 6 के विनोद कुमार का नामांकन पत्र निरस्त हुआ।वही क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राणा ने बताया कि नानकमत्ता नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के काग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र अवैध तरीके से निरस्त किया गया है। क्योंकि भाजपा से सभासद पद का प्रत्याशी सुरंजन राय वार्ड न०-4 से सिंचाई विभाग से अतिक्रमण कारी होने के बाद भी नामांकन पत्र वैध हुआ है।जबकि अगस्त माह 2023 में सिंचाई विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम कोर्ट की शरण में जायेगे।इधर काग्रेस के वरिष्ठ नेता नवतेज पाल सिंह ने बताया कि 2019 के क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में सिंचाई विभाग के अतिक्रमण कारियो की दोनो तरफ से आपत्तिया दर्ज हुई थी।जिसमे दोनो प्रत्याशियो को वैध कर दिया गया था।ओर आज उसी तरीके के मामले में आज काग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।जिसको लेकर हम कोर्ट की शरण में जायेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन