निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरफराज अहमद (राजू) कर रहे है डोर टू डोर जनसंपर्क।
16 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अहमद (राजू ) नगर के कई वार्डो में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे है।वही सरफराज अहमद (राजू) की नुक्कड़ सभाओ को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। वार्डो में रात को होने वाली नुक्कड़ सभाओं में वह अपने संबोधन में कहते है कि मेरे तीन बार माता-पिता नगर पालिका के अध्यक्ष रहे चुके हैं लेकिन कभी उनके कार्यकाल में किसी का उत्पीड़न नहीं हुआ है जैसे मेरे माता-पिता पर विश्वास जनता ने किया था उसी तरह मुझ पर विश्वास करके देखो मैं सबकी उम्मीदों पर खड़ा उतारूंगा।उनका यह भी दावा है कि मुझे चौतरफा समर्थन मिल रहा है क्षेत्र की जनता मेरे साथ है उनका यह भी कहना है कि चुनाव बहुत कठिन है लेकिन डरना और घबराना नहीं है जो प्यार और समर्थन मुझे मिल रहा है वह समर्थन आने वाली 23 जनवरी को पोलिंग बूथ पर भी दिखना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि तुम मुझे 23 तारीख का दिन दे दो मैं आपको 5 साल दुगा। अगर मैं जीतने के बाद आप लोगों की सेवा नहीं कर पाया तो मैं नगरपलिकाध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दूंगा।मुझे कुर्सी का मोह नहीं है।सत्ता का सुख भोगने वाली भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मुझ पर निशाना बनाने में लगी है लेकिन मैं जीतने के बाद किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा और इन दोनो पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब दूगा।वह लोगो के बीच जाकर अपनी बात रख रहे है और उन्हें नगर की जनता का पूरा समर्थन मिल भी रहा है।