कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार बावा ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ पूरे नगर में रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन।
18 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार बावा ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ नगर में चुनाव प्रचार रैली निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।उन्होंने नगर मुख्य चौक से होते हुए खटीमा महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने कांग्रेस के लिए वोट मांगे।इसके उपरांत उन्होंने बिज्टी चौराहा होते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।ओर तिरंगा चौराहा होते हुए अपने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पूरे नगर में उनके सैकड़ों समर्थको ने राकेश बावा जिंदावाद,कांग्रेस पार्टी जिंदावाद के नारे लगाए और हाथ पर मोहर लगाने का प्रचार किया।इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार बावा ने कहा कि नगर में बहुत सी समस्याएं है।जेसे जल,भराव,सड़के,नालिया, बिजली, पानी, बीपीएल राशन कार्ड आदि की जन समस्याएं नगर मे ज्यो की त्यों बनी हुई है।जिसका कांग्रेस निस्तारण करवाएगी।इस मौके पर कांग्रेसी नेता नवतेज पाल सिंह महार,राम नगीना प्रसाद,सरताज अहमद, सुरेन्द्र सिंह,हरीश दुबे,शाकिर अली उर्फ बब्बू, करन जंग,गुरसेवक सिंह महार,जगदीश सिंह महार,जमील अल्वी,नितिन खोलिया, सिराजुद्दीन,मुख्तयार अंसारी, हसनैन मालिक,आजम मलिक,हरपाल सिंह सहित सैकड़ों समर्थक शामिल रहे।