राईस मिलर्स एसोसिएशन के व्यापारियो का भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को समर्थन।
18 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह के पक्ष में राईस मिलर्स एसोसिएशन सितारगंज के व्यापारियों ने समर्थन देते हुए संजोग रेस्टोरेंट में एक बैठक की।जिसमे केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी सुखदेव सिंह के पक्ष में बैठक में पहुंचे। राईस मिलर्स एसोसिएशन सितारगंज के अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बैठक में बोलते हुए कहा कि राईस मिलर्स से जुड़े सारे व्यापारी भाजपा के पक्ष में वोट देगे।ओर व्यापारी वर्ग भाजपा को जिताएगा हमारा समर्थन सुखदेव सिंह के साथ है।इधर बैठक में बोलते हुए केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि शहर में व्यापारी भाईयो के समर्थन मिलने से हमारा भाजपा प्रत्याशी बहुमत से जीतेगा।आप लोग जानते है कि सत्ता का नगर पालिका अध्यक्ष जीतेगा तो शहर में चौतरफा विकास होगा।ओर कांग्रेस ने डमी प्रत्याशी खड़ा किया है।जिससे कि भाजपा का प्रत्याशी हार जाए।आप लोग किसी अफवाह में न आए और भाजपा प्रत्याशी को जिताएं।जिससे शहर का विकास हो सके।बैठक का संचालन राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कंसल ने किया।इस मौके पर राईस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ सिंघल,मुकेश गर्ग,अनिल कुमार,सुधीर सिंघल, विनय मित्तल,रोशन लाल अग्रवाल,संजय गोयल,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,पलविंदर सिंह ओलख,संतोख सिंह जोशन,राकेश त्यागी,महेश मित्तल,गुरजीत सिंह आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।