सिद्धा नवदिया गाँव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का रंगारंग आगाज।
15 फ़रवरी, 2025
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरूनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान से सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग आगाज नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिद्धा नवदिया के प्रांगण में हुआ। प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि सिद्धा नवदिया के ग्राम प्रधान,प्रशासक श्रीमती रंजीत कौर के पति, प्रतिनिधि स० गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक स०चरनजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि डेरा कार सेवा के सेवादार बाबा जसवीर सिंह गांधी, विशिष्ट अतिथि रा० प्रा० विद्यालय, सिद्धा नवदिया के प्रधानाध्यापक निमाई माझी व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रथम दिवस में विशेष शिविर के स्वयंसेवियों द्वारा "नशा उन्मूलन अभियान व महिला सशक्तिकरण" पर जन-जागरूकता रैली तथा बौद्धिक सत्र में वाद विवाद,भाषण व भजन गायन किया। बौद्धिक सत्र में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स० गुरमीत सिंह ने नशे से हो रहे नुकसान का महत्व समझाया। इधर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने नशा उन्मूलन हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में तथा अपने अगल बगल में हो रहे नशे की रोकथाम के उपाय बताये। मंच से संचालन महाविद्यालय में संस्कृत विभाग के डॉ० मनोज कुमार जोशी ने किया तथा बौद्धिक सत्र में महाविधालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ० मनोज कुमार जोशी व डॉ० राधा बिष्ट पवार ने नशा मुक्ति व महिला सशक्तिकरण पर स्वयंसेवियों को अपना अभिभाषण दिया।महाविद्यालय कंप्यूटर सहायक पंकज सिंह बोहरा ने छात्र-छात्राओं को माय भारत पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ० गोपाल सिंह, डॉ० किरन, डॉ० नीतू, डॉ० आरती राणा, ज्योति राणा, वर्षा सक्सेना, कामिनी राणा, बरुण कुमार सक्सेना, मनोज कुमार, ईशा गुप्ता, सुमित कौशल,काजल बरमान, पूनम राणा, प्रगति राणा, रेनू थापा, दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम आदि उपस्थित रहे।