यूसीसी के प्रावधान हिन्दू धर्म विरुद्ध है:- हरीश रावत
12 फ़रवरी, 2025
Edit
हल्द्वानी: (चरनसिंह सरारी) आज पहाड़ी आर्मी का हस्ताक्षर अभियान को 9वा दिन 3000 से अधिक लोगो ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि यूसीसी कानून में कई प्रावधान हिन्दू धर्म के सम्मत नहीं है यूसीसी लिव इन रिलेशन - (सहवास) को सरकार द्वारा मान्यता देना हिन्दू धर्म में उल्लेखित कर्म कांड लिंग भेद की परिभाषा को खत्म करता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में सनातन धर्म को खत्म कर पहाड़ी हिन्दू संस्कृति को तहस नहस कर उत्तराखण्ड में मनुस्मृति लागू करना चाहते है यह कानून भोले- भाले ईमानदार पहाड़ियों को अपमानित करने वाला कानून है कौन मां-बाप चाहेंगे कि उनकी बिन ब्याही लड़की बच्चे की मां बन जाय वही एक प्रावधान में कहा जा रहा कि बाहरी प्रदेशों के लोगों को एक वर्ष के प्रवास के उत्तराखण्ड के सारे सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।इससे साफ जाहिर हो रहा कि सरकार प्लानिंग के तहत शांत पहाड़ों को यूपी,बिहार बनाना चाहती यह सरकार पहाड़ों की डेमोग्राफी चेंज करना चाहती है जो देवभूमि के लिए बहुत घातक है। उन्होंने कहा कि जनता का बहुत समर्थन मिल रहा है इस अभियान को अब हम पूरे प्रदेश के हर जिले और ब्लाक तक ले जाएंगे जिसके लिए जल्दी ही प्रदेश में यात्रा की जाएगी।आज का अभियान जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कुंवरपुर चौराहा गौलापार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें महिलाओं, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर समर्थन में आए ग्राम प्रधान राम सिंह नगरकोटी और विक्रम सिंह रेकूनी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लिव-इन-रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर सरकार हमारे परिवारों को बर्बाद करने में लगी है अब ऐसे काले कानून जो धर्म और संस्कृति की धज्जियां उड़ा रहे है उनके खिलाफ सड़को में जन सैलाब लाने की जरूर है ।प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद शाही ने कहा कि बाहरी लोगों को मात्र एक वर्ष में स्थाई निवास प्रमाण पत्र बांटती उत्तराखंड सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि हम पहाड़ी हिंदुओं के नौकरी, भूमि, संसाधन आदि अधिकारों को छीनने का विरोध करते हैं।यह कैसा कानून है जो लोकसभा राज्यसभा से लागू नहीं हुआ? यह कानून उत्तराखंड को लैबोरेटरी माऊस के रूप में एक्सपेरिमेंट का उदाहरण है जो हमारे लोगों पर प्रयोग किया जा रहा है। हिमांशु शर्मा ने कहा यह पहाड़ी संस्कृति अस्मिता को छिन्न-भिन्न करने वाला कानून है धामी सरकार को इसे वापस लेना होगा नहीं तो सरकार को पछतावा होगा आगामी चुनाव में।महानगर अध्यक्ष भुवन पहाड़ी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान का कल बृहस्पतिवार 3 बजे से पंचायत घर रामपुर रोड में चलेगा उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है युवा, बुजुर्ग, महिलाएं भविष्य को लेकर बड़ी चिंता व्यक्त रहे हैं।इस दौरान कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा , मीडिया प्रभारी गौरव गोस्वामी, युवा जिला अध्यक्ष मोहित राणा,युवा नगर अध्यक्ष विनोद नेगी,जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल,कैलाश, डालाकोटी ,कमलेश जेठी,भरत परिहार,बंटी जोशी, कपिल शाह, पंकज जोशी, एडवोकेट हिमांशु जोशी,पूजा रावत, टीकम सिंह बोरा, विक्की नौला,जगदीश चंद्र पांडे,कुलवंत सिंह रमेश सिंह रौतेला, हयात सिंह ,नवीन पलडलिया,अमर सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।